Wednesday, 9 October 2019

Hindi Motivational Jokes, Inspirational Quotes in Hindi, Funny Hindi Jokes

 https://shortstoriesinhindi.com/wp-content/uploads/2019/08/1564916160953410-520x245.jpg
1. एक व्यक्ति ने एक फकीर से पुछा
उत्सव मनाने का बेहतरीन दिन कौन सा है

फकीर ने प्यार से कहा.

मौत से एक दिन पहले

व्यक्ति: मौत का तो कोई वक़्त नहीं
फकीर ने मुस्कुराते हुए कहा

तो ज़िंदगी का हर दिन आख़री समझो
और जीने का आनन्द लो

---------------------

2. 7 करोड का सवाल.....
अगर बीवी ओर पड़ोसन में झगड़ा हो जाए ...
 ....तो...

 आप किसकी गलती निकालोगे  🤔

--------------------

3. महिलाओं का दिमाग...
पति का किसी के साथ
अफ़ेयर चल रहा था...
पत्नी ने पति के लिए,
एक ही रंग के 12 अंडरवियर खरीदे...
पति : एक ही रंग के क्यूँ लिए???
सब बोलेंगे मैं कभी अंडरवियर नहीं बदलता...
पत्नी : सब कौन???..🤣🤣🤣

Wednesday, 1 November 2017

Best Break Dance. Aisa Dance Jo Aapne Abhi Tak Nhi Dekha Hoga

Monday, 4 September 2017

Jis Path Pe Chala (जिस पथ पे चला) - Old Hindi Song

Friday, 7 April 2017

क्या आपने कभी सुना है कुतिया महारानी के मंदिर के बारे

बुंदेलखंड क्षेत्र के झांसी जनपद में स्थित रेवन व ककवारा गांवों के बीच लिंक रोड पर कुतिया महारानी मां का एक मंदिर है, जिसमें काली कुतिया की मूर्ति स्थापित है। आस्था के केंद्र इस मंदिर में लोग प्रतिदिन पूजा करते हैं। श्रद्धालु यहां सुख-समृद्धि व परिवार एवं फसलों की खुशहाली की मन्नतें मांगते हैं। झांसी के मऊरानीपुर के गांव रेवन व ककवारा के बीच लगभग तीन किलोमीटर का फासला है। इन दोनों गांवों को आपस में जोडऩे वाले लिंक रोड के बीच सड़क किनारे एक चबूतरा बना है। इस चबूतरे पर एक छोटा सा मंदिरनुमा मठ बना हुआ है।
क्या हैं मंदिर बनने की कहानी?

रेवन गांव के पास ही एक और ककवारा गांव है। दोनों गांवों के बीच में ये मंदिर बना हुआ है। कहा जाता है कि एक कुतिया इन दोनों गांवों में रहती थी। गांव के किसी भी कार्यक्रम में वो खाना खाने पहुंच जाती थी। लोग भी उसे बेहद प्यार करते थे और खाना खिलाते थे। एक बार कुतिया दोनों गांव के बीच में थी। तभी रेवन गांव से रमतूला ( किसी कार्यक्रम में खाना खाने की सूचना के लिए बजाया जाने वाला यंत्र) बजने की आवाज आई। आवाज सुनते ही कुतिया खाना खाने के लिए गांव में पहुंच गई, लेकिन देर हो जाने की वजह से सब खाना खाकर उठ गए। तभी ककवारा गांव से रमतूला बजा। कुतिया खाना खाने के लिए वहां भी दौड़ गई, लेकिन खाना नहीं मिला।

गांव के बुजुर्ग सुधीर बताते हैं कि कुतिया बीमार थी। दौड़ते-दौड़ते थककर दोनों गांव के बीच में बैठ गई। भूख और बीमारी की वजह से उसने वहीं दम तोड़ दिया. गांव के लोगों ने कुतिया को उसी जगह पर दफना दिया। जिस जगह उसे दफनाया गया, वो स्थान पत्थर में तब्दील हो गया। लोगों ने इस चमत्कार को देखने के बाद वहां छोटा सा मंदिर बना दिया। कुछ साल बाद वहां पर उसकी एक मूर्ति भी स्थापित कर दी। ककवारा गांव की कटोरी देवी बताती हैं कि आने वाली दीवाली पर यहां धूमधाम से पूजा-अर्चना की जाती है, क्योंकि उसकी मौत इन्हीं दिनों में हुई थी। यहां मांगने से हर मुराद पूरी हो जाती है।

Tuesday, 4 April 2017

पिंकू बचपन से ही समझदार था

Wednesday, 22 March 2017

आखिर क्यूँ लगानी चाहिए घर और ऑफिस में दौड़ते घोड़े की तस्वीर


मनुष्य की लालसाएं अनेक होती है और इसके लिए उसका धनवान होना भी बहुत ही महत्वपूर्ण होता है इसलिए जीवन में सफलता हासिल करने के लिए सबसे जरूरी होता है इंसान को ऊर्जावान होना. स्वस्थ होना. अगर आप ऊर्जा से भरपूर हैं और आपमें कार्य करने की क्षमता प्रबल है तो सफलता आपके कदम चूमेगी, इसमें कोई दो राय नहीं.

आज हम आपको घोड़े की तस्वीर से उपाय के बारे में बताएंगे, जो आपकी किस्मत को चमकाने में काफी सहायक होंगे.

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप अपने घर या दफ्तर में दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर लगाते हैं, तो यह आपके कार्य में गति प्रदान करता है. दौड़ते हुए घोड़े सफलता, प्रगति और ताकत के प्रतीक होते हैं. खासकर 7 दौड़ते हुए घोड़े व्यवसाय की प्रगति का सूचक माने गए हैं, क्योंकि शास्त्रों के अनुसार 7 अंक सार्वभौमिक है, प्राकृतिक है.

ध्यान देने वाली बात है कि इंद्रधनुष के रंग 7 होते हैं, सप्त ऋषि, शादी में सात फेरे, सात जन्म इत्यादि इसलिए 7 नंबर को प्रकृतिक और सार्वभौमिक माना गया है.

इसलिए सात घोड़ों की तस्वीर को सर्वोतम माना गया है.

व्यापार में प्रगति के लिए अपने ऑफिस की केबिन में 7 दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाएं.

इन तस्वीरों को लगाते हुए इस बात का ध्यान रखें कि घोड़ों का मुंह ऑफिस के अंदर की ओर आते हुए होना चाहिए और दक्षिण दीवार पर तस्वीर लगानी चाहिए.

ये कार्य में गति प्रदान करते हैं और जो व्यक्ति बार – बार इन घोड़ों को देखता है, इसका सीधा असर व्यक्ति की कार्यप्रणाली पर पड़ता है. अतः ये घोड़े आपके कार्य में गति प्रदान कर सफलता दिलाने में मददगार साबित होंगे.

7 घोड़ों की तस्वीर घर में लगाने से जीवन में धन संबंधी ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलते. स्थाई रूप से घर में लक्ष्मी का निवास होता है. इसके लिए घर के मुख्य हॉल के दक्षिणी दीवार पर, घर के अंदर आते हुए मुख वाले घोड़े की तस्वीर लगाना चाहिए.

घोड़े की तस्वीर खरीदते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें कि घोड़े का चेहरा प्रसन्नचित मुद्रा में हो, ना कि आक्रोशित हो.


दोस्तों दौड़ते हुए घोड़े प्रगति के प्रतीक होते हैं.
 
दोस्तों ध्यान रखें की घोड़े शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक हैं और खासकर सफेद घोड़े सकारात्मक ऊर्जा के प्रतीक होते हैं. इसलिए घर और ऑफिस की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा को लाने के लिए सफेद 7 घोड़े की तस्वीर लगानी चाहिए.

अगर आप कर्ज से परेशान हैं तो घर या दफ्तर के उत्तर – पश्चिमी दिशा में आर्टिफिशियल घोड़े का जोड़ा रखें. यह आपको किसी भी गिफ्ट शॉप पर आसानी से मिल जाएंगे. या नहीं तो ऑनलाइन आर्डर कर भी मंगा सकते हैं.

विशेष ध्यान रखने वाली बात यह है कि कभी भी टूटी फूटी तस्वीर घर में ना रखें. या धुंधली तस्वीर भी ना रखें.

जिस तस्वीर में अलग-अलग दिशा में घोड़े दौड़ते नजर आए वह तस्वीर ना लगाएं.

तो दोस्तों यह हैं कुछ दौड़ते घोड़ों की तस्वीर के नुस्खे. जिसे अपने घरों या दफ्तरों में लगाकर आप सफलता की सीढ़ी आसानी से तय कर सकते हैं.

Tuesday, 7 March 2017

PM MODI KA BANARASH ME FULO SE SWAGAT KRTE HUE